मेष
आज का दिन कामकाजी लोगों के लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। कोई बड़ा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना बेहतर रहेगा। माताजी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं। जिसकी अभी तक कमी थी। धन लाभ मिलता दिख रहा है।
वृष
आज का दिन जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा,लेकिन आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करेंगे। जीवन दिन भर सुखमय बना रहेगा। अपनी सूझबूझ से किसी कठिन समस्या का हल खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी कार्यों की सराहना करते नजर आएंगे। जिससे शत्रु भी मित्र हो सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। यदि किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह धोखा दे सकता है।
मिथुन
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। अपनी मीठी वाणी से लोगों को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी संपत्ति का सौदा चल रहा है,तो उसमें सावधान रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में कठिन परिश्रम करेंगे,तभी उन्हें सफलता हासिल होगी।
कर्क
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए प्रसन्नता वाला रहेगा। व्यापार में कुछ और तकनीकों को बढ़ाकर और बड़ा कर सकते हैं। जिससे लाभ अधिक होगा। कोई परिजन यदि किसी मामले में सलाह दे,तो तुरंत किसी की बात नहीं माननी है। फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है। परिवार में चल रही कलह सिरदर्द बनेगी। जिसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझाना होगा। भविष्य के लिए धन आसानी से अर्जित कर पाएंगे।
सिंह
आज का दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सफलता दिलाने वाला रहेगा। अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ अथवा भजन कीर्तन आदि का आयोजन होगा। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन कोई अपनी बुद्धि का प्रयोग करके परेशान कर सकता है,इसलिए आंख कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलती दिख रही है।
कन्या
आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या पर बातचीत कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा का आनंद लेंगे। जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों में ध्यान लगाएंगे,लेकिन दूसरों के साथ-साथ अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग के कार्यों में वृद्धि होगी।
तुला
आज का दिन सामान्य रहेगा। घर से बाहर कहीं संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें हिम्मत नहीं हारनी है। कठिन परिस्थिति में डटकर सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी और एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। फाइनेंस से जुड़े लोगों को कोई लाभ मिल सकता है। धन का निवेश भाइयों व पिताजी से पूछकर निवेश करना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। किसी शादी विवाह या मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंगे। चुस्ती फुर्ती के कारण किसी गलत काम में भी हाथ डाल सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार की याद सता सकती है। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। जिसके लिए भागदौड़ करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलकर काफी काम आसानी से बन जाएंगे।
धनु
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में सफलता मिलती दिख रही है। यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाएंगे, तो उसमें जीत हासिल करेंगे,लेकिन विद्यार्थी किसी समस्या के कारण परेशान रहेंगे और सीनियर व गुरुजनों से मदद मांग सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग बड़े आर्डर को पाकर प्रसन्न होंगे। धन का निवेश सोच विचारकर करना बेहतर रहेगा। कोई मांगी हुई मन्नत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर
आज का दिन अंदर जोश व जुनून देखने को मिलेगा। प्रत्येक कार्य को करने में पूरा उत्साह दिखाएंगे और उन्हें करने में सफल भी रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में रह कर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना है नहीं तो कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका तो मिलेगा,लेकिन कोई प्रतिष्ठित परेशान कर सकता है।
कुंभ
आज का दिन लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप उनके करियर के प्रति संतुष्ट रहेंगे। आपका कोई पुराना परिचित मुलाकात करने आ सकता है। धन संबंधित मामले में किसी पर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह कोई नुकसान करा सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले लोगों की बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि विदेशों से व्यापार करना चाहते हैं,तो कोई अच्छा सलाहकार मिल सकता है।
मीन
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कठिनाईयों भरा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा और वह बाकी कामों पर ध्यान लगाएंगे। बोलने की कला का लाभ मिलेगा। जिसके कारण आप कामयाबी के शिखर पर पहुंचने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के सदस्यों का साथ समय पर मिलने से काफी सारी समस्याएं समाप्त होंगी। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेगे।
