Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashifal 15 August 2022: मेष के जातकों को मिलेगा व्यापार में लाभ,इन तीन राशियों के दांपत्य जीवन में रहेगा तनाव

मेष 

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे। जिसमें जूनियर पूरा साथ देंगे। व्यवसाय संबंधी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जिससे उन्नति के नए.मार्ग खुलेंगे। किसी अनुभवी व प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो लाभदायक रहेगी। घर परिवार में चल रही कलह को वरिष्ठ सदस्यों की सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे और परिवार के सदस्य एकजुट होंगे।

वृष 

आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। रुपए पैसे लेनदेन में बजट बनाकर ही काम करना होगा। नहीं तो काफी धन समाप्त कर देंगे। राजनीतिक मे कार्यरत लोगों के कार्य की सराहना होगी। घर का वातावरण सुखमय होगा। पहले से अधिक एनर्जी से भरपूर नजर आएंगे। इसके कारण अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में यदि परेशानियां चल रही थी। उनसे आज निजात मिलेगी।

मिथुन 

आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। जो खास रहेगी। सरकारी नौकरी में अधिकारियों से शालीनता बनाकर रखनी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर रिश्ता आ सकता है। किसी तरह का निवेश बहुत सोच समझ कर करना होगा। संतान के भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। खर्चे होंगे जो परेशानी का कारण बनेंगे। व्यापार के कोई खास डील फाइनल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क 

आज का दिन घर में चल रही परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में रुकी योजनाओं को फिर से शुरू करने का समय है। अपने घर के रखरखाव के साथ साज सज्जा का पूरा ध्यान रखेंगे। उनके लिए कुछ कर सकते हैं। नौकरी में काम अधिक होने के कारण थकान का अनुभव होगा। ग्रहस्थ जीवन में सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। माताजी किसी समस्या पर बातचीत कर सकती हैं।

सिंह 

प्रेम जीवन वाले लोगों के लिए दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। उनके प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। किसी नए भूमि, वाहन, मकान की खरीदारी के लिए योजनाबद्ध तरीके से चलना बेहतर रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित काम के लिए किसी अधिकारी से मुलाकात करनी पड़ेगी। किसी को यदि धन उधार देना पड़े तो परिवार के सदस्यों से पूछ कर दें। छोटे बच्चे कुछ फरमाइश कर सकते हैं। जिन्हें पूरी करते नजर आएंगे।

कन्या 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों मैं अधिकतर समय व्यतीत होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के काम में रुकावटें आएंगी। लेकिन सराहना होगी। सेहत को अच्छी बनाए रखने के लिए योग और व्यायाम करना होगा। नहीं तो स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। विद्यार्थी का अध्ययन  में खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला 

आज के दिन चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई परिचित मुलाकात कर सकता है। जिसमें किसी समस्या का हल निकलने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को टारगेट को पूरा करना होगा। नहीं तो अधिकारी बरस सकते हैं। विवेक व संयम से काम ले तो हर परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल सकेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। 

वृश्चिक 

आज का दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में लगाएंगे। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भाग लेने के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पूरा ख्याल रखेंगे और उनकी सेवा सत्कार में रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिसे बातचीत से समाप्त करना होगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने का अवसर प्राप्त होगा। कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। 

धनु 

आज का दिन परिजनों का सहयोग व साथ मिलता रहेगा। जिसके कारण लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। कोई व्यवसाय संबंधी यात्रा कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन अथवा पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिछली गलतियों में कुछ सुधार करेंगे। अत्यधिक मेहनत वह कार्यभार की अधिकता का स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर 

आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा। आलस्य से कारण रोजमर्रा के कामों में कुछ बदलाव करते हैं। परिवार के सदस्यों से आपसी संबंधों को मधुर बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। अपनी माताजी से कुछ कहासुनी हो सकती है। ध्यान लगाकर कार्य करने होंगे। नहीं तो लापरवाही के कारण कोई मुसीबत आ सकती है। पिछले रुके हुए कार्य परेशानी बन सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा। पहले किए निवेशों से मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। जो आर्थिक स्थिति को कमजोर बना देगा। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया तो पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। लेकिन फाइनेंस संबंधी कार्य पूरे तरीके से सफल होंगे। व्यापार में कुछ नई योजनाओ को लॉन्च कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उनके घर में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में विस्तार संबंधित योजनाएं बनेंगी और सभी काम समय से पूरे होते नजर आएंगे। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे तो उसमें बाधा आ सकती है। निवेश संबंधी कामों से फायदा मिलता दिख रहा है। अत्यधिक भाग दौड़ से बचना होगाए नहीं तो कोई चोट आदि लग सकती।

Exit mobile version