Rashifal 14 September 2022: मकर राशि की आज चमकेगा भाग्य,बाकी राशियों का ऐसा रहेगा हाल

धर्मRashifal 14 September 2022: मकर राशि की आज चमकेगा भाग्य,बाकी राशियों का...

Date:

मेष  
आज का दिन परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों का मन समस्या के कारण पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है,लेकिन उन्हे पिता से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान मिल जाएगा। व्यवसाय में नई योजनाओं को लागू करना होगा,जिनमें पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी। भाई बहनों से चल रही समस्या से निजात मिलेगी।
वृष 
आज का दिन कुछ तनाव से भरा रहने वाला है। कोई पहले लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है,जिसमें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में माहौल कलहपूर्ण रहेगा,जिसके कारण किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आज किसी अपने मित्र से मुलाकात होगी,जिसे आप दिल का हाल बता सकते हैं
मिथुन 
आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में  कुछ जिम्मेदारियां तो मिलेंगी, लेकिन उसके साथ तरक्की मिलती दिख रही है। जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
कर्क  
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने पद व प्रतिष्ठा मिलने के कारण सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज यदि किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन का निवेश करेंगे,तो वह भविष्य में  दोगुना होकर मिल सकता है। आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा,लेकिन किसी की मदद सोच समझकर करनी होगी। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो वह गलत समझ सकते हैं।
सिंह 
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापारिक मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है,जो लिए लाभदायक रहेगी। अपने किसी पिछली की हुई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में माफी मांगनी पड़ सकती है।
कन्या 
आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। विद्याथÊ पढ़ाई लिखाई में खूब मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता हासिल करेंगे। परिवार में आज किसी नए वाहन खरीदारी हो सकती है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल सकते हैं। घर किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह धोखा दे सकता है।
तुला 
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई बहन  प्रत्येक कार्य में हर संभव मदद करेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवनसाथी के लिए कोई छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेगे। किसी अधिकारी की कोई बात बुरी लग सकती है,जिसे चुप रहकर सुनना होगा। यदि सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं, इससे मान सम्मान और बढ़ेगा।
वृश्चिक 
आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को जूनियर का पूरा साथ मिलेगा,लेकिन कुछ ऐसे होंगे,जो मित्र के रूप में उनके शत्रु हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय है। किसी को दिया हुआ धन वापस न मिलने से आर्थिक हानि हो सकती है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा।
धनु 
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई सफलता मिल सकती है,जो लोग धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें शेयर बाजार व म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे। किसी मित्र से बातचीत करते समय पुराने लड़ाई झगड़े को नहीं लाना है नहीं तो कोई वाद-विवाद हो सकता है।
मकर 
आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति प्राप्त होगी। परिवार में लोग बातों की सराहना करेंगे और सौपे गए कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ योजनाओं को गति दे सकते हैं,जिससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो वह लाभदायक रहेगा।
कुंभ 
आज का दिन व्यापार संबंधी किसी यात्रा को करने के लिए रहेगा। काम की अधिकता के कारण परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं,जो तरक्की से ईष्या करेंगे। आज किसी नए मित्र के मिलने से प्रशंसा होगी और कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी सुलझ सकती है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा,जिससे उनके समर्थन में इजाफा होगा।
मीन 
आज का दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों के कारण परेशान रहेंगे,जिसके कारण स्वभाव में रुखापन आ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर भी धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन जरूरी खर्चों को ही करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी। तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी भी काम को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर करना होगा,नहीं तो गलत हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...