Rashifal 12 Oct 2022: धनु और मकर के लिए दिन रहेगा अनुकूल, मीन के जातकों को होगा आर्थिक लाभ

धर्मRashifal 12 Oct 2022: धनु और मकर के लिए दिन रहेगा अनुकूल,...

Date:

मेष
आज रचनात्मक कार्य में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। किसी नए कार्य को करने में पूरी रुचि दिखाएंगे,जिसमें सफल अवश्य होंगे। आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण किसी भी काम को तुरंत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन यदि किसी मित्र से मदद मांगेंगे तो वह आसानी से मिल जाएगी। माता पिता से किसी बात पर झड़प हो सकती है। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोग बड़े नेता से मिलने जा सकते हैं।
वृष
दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। अपने कुछ आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन किसी काम के लिए आवश्यक समय तैयार करना होगा। अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर बजट बनाने की सोच सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं गति पकड़ेंगी। अपने परिजनों का समर्थन मिलने से कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। लेनदन के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह वापस मिल सकता है।
मिथुन
आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। अपने रियर में मजबूती को पाकर प्रसन्न रहेंगे और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा,तभी सभी काम पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र या घर में लोगों का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे,जिसमें कामयाबी अवश्य होंगे,लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कर्क
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए समस्याएं लेकर आएगा,जिनके समाधान के लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करनी होगी। धर्म कर्म के कार्य में पूरी आस्था दिखाएंगे और हिस्सा भी लेंगे,लेकिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से उसका बल नहीं दिखाना है। निसंकोच होकर आगे बढ़ सकते हैं। लोग इसमें पूरा साथ देंगे। पारिवारिक बिजनेस में कुछ समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
सिंह
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। यदि कुछ शारीरिक कष्ट चल रहे थे,तो उनमें काफी हद तक सुधार हो सकता है लेकिन किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है,इसलिए बहुत तोल मोलकर बोलें तो बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी फिर भी अच्छा लाभ कमा कमा पाएंगे। पिताजी को कोई पैरों में दर्द अथवा ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो सकती है।
कन्या
आज का दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। अपने किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि शेयर बाजार अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,तो वह लाभदायक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे,लेकिन इसके साथ-साथ अपने आवश्यक कार्य की ओर ध्यान देना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग भरोसा दूसरों पर बनाने में कामयाब रहेंगे,जिसका लाभ उठाएंगे।
तुला
दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा,जिससे लोगों से अच्छी दोस्ती रहेगी,जो व्यापार कर रहे हैं,उन्हें किसी साथी से कड़वा बोल नहीं बोलना है,नहीं तो लोगों को उनके खिलाफ कर सकते है। कोई लक्ष्य पूरा ना होने से मन थोड़ा उदास रहेगा,लेकिन साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोग अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक
आज धन संबंधित मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी। किसी व्यक्ति से बहसबाजी में ना पड़े। अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जरूरी कामों को पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो की आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखेंगे।
धनु
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता के परिणाम आ सकते हैं जो बेहतर रहेंगे। माता पिता से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में पूरी सक्रियता व सूझबूझ से कार्य करेंगे,लेकिन फिर भी कोई गलती हो सकती है। अपने मित्रों व करीबियों से आज सामंजस्य बिठाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। उम्मीद से अच्छा धन कमाएंगे जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर
आज कोई पैतृक संपत्ति सम्बधित सूचना सुनने को मिलती दिख रही है,लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के लोग आपकी गलती को माफ कर सकते हैं। भावेश में आकर कोई निर्णय ना ले,नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। आज किसी निवेश संबंधी योजना मे धन लगाना बेहतर रहेगा,लेकिन अपने मन में चल रहे विचारों को जानना व समझना होगा।
कुंभ
आज का दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आलस्य को दूर भगाकर सक्रिय रहेंगे,जिसके कारण विरोधी देखकर हैरान रहेंगे,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग रिश्तों को बाकी लोगों से सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह लाभदायक रहने वाली है। विनम्रता से किसी दूसरे से आसानी से काम निकलवा पाएंगे।
मीन
आज नौकरी में कार्यरत लोगों को अनुशासन बनाए रखना होगा। उन्होंने अनुशासन नियम तोड़े,तो कोई दंड मिल सकता है। अपनी मीठी वाणी से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में मेहमान का स्वागत करेंगे और परिवार के सभी सदस्य आवभगत में लगे रहेगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में प्रेम विश्वास और गहरा होगा। जिससे उनके रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। कोई संपत्ति प्राप्त होती दिख रही है। कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related