Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashifal 12 August 2022: इन चार राशि वालों पर आज बरसेगी कृपा,जानिए बाकी का क्या है हाल

मेष 

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होने से मन में संतुष्टि बनी रहेगी। यदि किसी अचल संपत्ति का प्लान बना रहे थे तो वह इच्छा पूरी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जिसका लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान रख कर कार्य करना होगा। परिवार के सदस्य हर मामले में पूरा सहयोग देंगे। विवाहित जातकों के जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृष 

आज का दिन मजबूती भरा रहेगा। कुछ पुरानी बुरी आदतों को छोड़ने का विचार कर सकते हैं। युवाओं के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करने से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रशंसा करते नजर आएंगे। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कुछ समय भगवान की भक्ति व धार्मिक कार्यक्रमों में लगाएंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही थीए तो वह फिर से कष्टों में वृद्धि कर सकता है।

मिथुन

आज का दिन आप परोपकार के कार्य में बीतेगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को सावधान रहना होगा। नहीं तो कोई फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन बाद में मन मुताबिक लाभ कमाने को मिलेगा। वाणी की मधुरता दूसरों को आकर्षित करेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे। धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे।

कर्क 

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमा सकते हैं। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी और परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे। लेकिन समय का सदुपयोग करते हुए अपने कार्यों को समय से पूरा करना होगा। संतान की संगति का विशेष ध्यान रखना होगा। नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। 

सिंह 

आज का दिन आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। अपने जीवन साथी के लिए गिफ्ट लेकर आ सकते है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। विदेश में रह रहे परिजनों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता जी से किसी बात पर झड़प होगी। लेकिन उसमें किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पिताजी द्वारा जो जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं। नहीं तो अपने संचय धन को समाप्त कर देंगे। कार्यक्षेत्र में लोग टारगेट बनाकर किसी कार्य को करवा सकते हैं। जिसमें अधिकारियों के बुरे बन सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। 

तुला 

आज का दिन बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता दिलाने वाला रहेगा। जीवन में कुछ सुनहरे पल आएंगे। जिनको अपनाकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम विवाह करने वाले लोगों के जीवन में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करना होगा। तभी लोगों के मन में चल रही योजनाओं को जान पाएंगे। अपनी बुद्धि व कौशल से कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा।

वृश्चिक 

कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे। तो वह लाभदायक रहेगा। किसी शादी विवाह या किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे। उनके समय से पूरा होने से खुश रहेंगे। यदि ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति धन उधार मांगे तो उसे उधार देने से बचना होगा। नहीं तो वह आपसी रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। कोई मन की इच्छा आज पूरी होगी।

धनु 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। चारो ओर से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लेकिन कीमती वस्तुएं खरीदने से पहले जेब का ख्याल रखना होगा। नहीं तो बाद में धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। रुपए पैसे को लेकर मन में कई विचार आ सकते हैं। लेकिन व्यापार कर रहे लोग व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए तरीके सोच सकते हैं। परिवार में ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।

मकर 

आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए बेहतर रहेगा। उन्हें प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। किसी आर्थिक समस्या को लेकर परेशान थे तो वह मित्र के द्वारा समाप्त होगी। व्यक्तित्व में एक नया निखार देखने को मिलेगा। वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। संतान के विवाह में आ रही समस्या परिजन की मदद से दूर होगी। 

कुंभ 

आज का दिन धन के लेन.देन में लाभदायक रहेगा। व्यवसायिक योजनाओं को बल मिलेगा और कुछ पुराने निवेश लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में विचारों से किसी लड़ाई झगड़े के बाद माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में  कुछ समस्याएं चल रही थी तो उन्हें अभी और झेलना होगा। जो युवा करियर को लेकर चिंतित हैंए उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कोई पुराना मित्र किसी समस्या को लेकर बातचीत करने आ सकता है।

मीन 

आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा लेकिन मन में कुछ उलझाने उथल.पुथल करती रहेंगी। जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत काम में फंस सकते हैं। वाणी वरदान साबित होगी। इसीलिए वाणी की मधुरता को बनाए रखें। विद्यार्थियों का पठन.पाठन में मन कम लगेगा। किसी व्यक्ति पर किए गए अंधविश्वास का नुकसान उठाना पड़ सकता है वह धोखा देने की पूरी कोशिश करेगा।

Exit mobile version