Site icon Buziness Bytes Hindi

पीएसएल में फिर खेलेंगे राशिद खान


पीएसएल में फिर खेलेंगे राशिद खान

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग कोरोना के चलते बीच में ही रोक दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से जून माह में पीएसएल के बाकी के मैच यूएई में खेले जाएंगे। पीएसएल के बाकी के मैच 5 जून से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान एक बार फिर से पीएसएल में खेलते हुए नजर आएंगे। राशिद खान को लाहौर कलंदर की टीम में शामिल किया गया है। वह बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की जगह टीम में शामिल होंगे। शाकिब ने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है, यही वजह है कि राशिद को उनकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा। शाकिब ने पीएसएल की जगह ढाका प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला लिया है।

बता दें कि राशिद खान ने पहले पीएसएल के दूसरे हाफ से अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि उन्होंने ससेक्स के लिए करार किया था। लेकिन अब उन्होंने पीएसएल में हिस्सा लेने का फैसला लिया है। दरअसल टी-20 ब्लास्ट के लिए करार के चलते राशिद खान ने पीएसएल के बाकी के मैच नहीं खेलने की बात कही थी, लेकिन ससेक्स से अनुमति मिलने के बाद अब राशिद पीएसएल में नजर आएंगे। लाहौर कलंदर के सभी मैच पूरे होने के बाद एक बार फिर से राशिद खान यूके जाएंगे और टी-20 ब्लास्ट लीग में शामिल होंगे। पीएसएल में खेलने को लेकर राशिद खान ने कहा कि मैं एक बार फिर से पीएसएल में वापसी को लेकर उत्साहित हूं।

Exit mobile version