Site icon Buziness Bytes Hindi

राशिद खान अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर

rashid khan

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। राशिद खान पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्होंने आखिरी मैच आईसीसी वर्ल्ड कप में खेला था.

इस बारे में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि राशिद खान की वापसी के लिए अभी समय नहीं दिया जा सकता, उनके पीठ दर्द का ध्यान रखा जा रहा है.

जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि वह सबसे प्रभावी खिलाड़ी हैं, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह 100 प्रतिशत फिट हों, राशिद खान की सर्जरी हुई है, जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है.

अफगानिस्तान टीम के कोच का कहना है कि वह टीम के साथ हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, राशिद खान को अभी और चेकअप कराना है जिसके लिए समय लिया गया है.

राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, फिर वो चाहे गेंद से हो, बल्ले से हो या फिर फील्डिंग से हो. अभी भारत के साथ ख़त्म हुई टी 20 श्रंखला में उनकी कमी टीम को बहुत खली जिसकी वजह से अफ़ग़ानिस्तान को टीमों मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

अफ़ग़ानिस्तान के पास कल बंगलुरु में में जीत का बड़ा अच्छा मौका था. एक समय उसने भारत के टॉप आर्डर को पूरी तरह उड़ा दिया था. भारत के पहले चार विकेट 22 रनों पर गिरने के बावजूद टीम इंडिया ने 212 का स्कोर खड़ा कर दिया था. राशिद खान अगर होते तो शायद टीम इंडिया इतने बड़े स्कोर तक न पहुँच पाती। राशिद के बारे में टीम कोच का ये खुलासा अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि जून में ही टी 20 का वर्ल्ड कप होना है।

Exit mobile version