राशिद अल्वी ने की जय श्रीराम कहने वाले की तुलना राक्षसों से

फीचर्डराशिद अल्वी ने की जय श्रीराम कहने वाले की तुलना राक्षसों से

Date:


राशिद अल्वी ने की जय श्रीराम कहने वाले की तुलना राक्षसों से

  • सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी के बयान ने कांग्रेस को परेशानी में डाला

नई दिल्ली। सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर चल रहा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने जय श्री राम कहने वालों की तुलना राक्षस से करके पार्टी को परेशानी में डाल दिया है। राशिद अली के इस बयान पर भड़की भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के विचारों में राम भक्तों के प्रति जहर भरा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने रामायण का एक प्रसंग सुनाया। राशीद अल्वी ने हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा की जय श्री राम का नारा लगाने वाले सभी मुनि नहीं होते। ऐसे लोग निशाचर (राक्षस) भी होते हैं जिनसें होशियार रहने की जरूरत है। अल्वी ने जय श्री राम का नारा लगा कर लोगों को गुमराह करने वालों से सावधान रहने की बात कही थी।

Read also: मप्र में सलमान खुर्शीद की किताब पर लगेगा बैन : मिश्रा

राशिद अल्वी के बयान पर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने विरोध जाहिर किया है। राशिद अल्वी के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए अमित मालवीय ने लिखा की सलमान खुर्शीद के बाद अब कांग्रेस नेता राशिद अली जय श्री राम कहने वालों को निशाचर (राक्षस) बता कर यह जाहिर कर रहे हैं कि कांग्रेस के विचारों में राम भक्तों के प्रति कितना जहर मिला हुआ है। वहीं भाजपा का कहना है कि यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा है |

Read also: सलमान खुर्शीद की सनराइज ओवर अयोध्या पर कांग्रेस महासचिवों की चर्चा

इससे पहले सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या को लेकर विवाद जारी है। इस किताब में सलमान खुर्शीद ने आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम की जिहादी सोच की तुलना हिंदुत्व से की थी। इस संबंध में सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related