Site icon Buziness Bytes Hindi

Rapist Girl Gang: युवक का किडनैप कर चार लड़कियों ने किया गैंग रेप

man raped

लड़कियों के गैंग रेप की ख़बरें तो अक्सर अख़बारों और टीवी चैनलों पर सुर्खियां बनती हैं लेकिन कभी कभी गंगा उलटी भी बहने लगती है और पीड़ित लड़की के बजाय लड़का हो जाता है. ऐसा एक वाकया पंजाब से सामने आया है जहाँ लड़कियों के एक गैंग ने एक युवक का अपहरण कर उसका यौन शोषण किया. मामला पंजाब के जालंधर का बताया जा रहा है जहां लेदर फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक के साथ यह घटना घटित हुई. हालाँकि इस रेप कांड की पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है.

कार में घसीटकर ले गया गर्ल गैंग

मीडिया में आयी ख़बरों के मुताबिक जालंधर की लेदर फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि कार सवार चार लड़कियों ने उसका अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया. युवक के अनुसार इस गर्ल गैंग ने उसको पहले कार में घसीटा, उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ बारी बारी सभी ने रेप किया। युवक के अनुसार एक सफ़ेद कार में बैठी इन लड़कियों ने उसे पास बुलाकर एक पता पूछा, इसी बीच किसी ने उसकी आँखों में कुछ डाल दिया, उसे दिखाई देना बंद हो गया, फिर उसे कार में घसीटकर आँखों पर पट्टी बाँध दी गयी.

हाई सोसाइटी की थी लड़कियां

युवक के मुताबिक उसे किसी जगह पर ले जाकर खूब शराब पिलाई गयी, वो लगभग बेहोशी की हालत में हो गया, फिर उसके साथ सभी ने गैंग रेप किया और बाद में उसे उसी हालत में फैक्ट्री के बाहर छोड़कर लापता हो गयीं। युवक के अनुसार सभी लड़कियां पढ़ी लिखी और हाई सोसाइटी की लग रही थी और अंग्रेज़ी में बात कर रही थी. पुलिस में न जाने की वजह बताते हुए युवक ने कहा कि ऐसा करने से उसके परिवार ने उसे मना किया था. हालाँकि मामला सामने आने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version