कानपुर के कोर्ट परिसर में नाबालिग से रेप!

उत्तर प्रदेशकानपुर के कोर्ट परिसर में नाबालिग से रेप!

Date:


कानपुर के कोर्ट परिसर में नाबालिग से रेप!

  • वकील पर आरोप है कि उसने अपने चैंबर में ले जाकर किया रेप
  • आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई

न्यूज़ डेस्क – कानपुर में कोर्ट परिसर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसे वकील ने अपने चैंबर में बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है.मामले में सीओ ने बताया कि तहरीर ले ली गई है. आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
क्या था मामला?
पीड़िता के मुताबिक, मोहल्ले में उसके साथ हुई छेड़छाड़ की गई थी. उसके मामले में वकील नागेंद्र सिंह गौतम पैरवी कर रहे थे. पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने केस के सिलसिले में बात करने के लिए उसे अपने चैंबर में बुलाया. वह उनसे चैंबर में बैठकर बात कर रही थी.इसी बीच वकील का एक साथी उसे और वकील को चैंबर में बंद कर चला गया.जिसके बाद वकील ने उसे टच करना शुरू किया. उसने मना किया लेकिन वह नहीं माना और उसके साथ रेप कर डाला. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची.

परिजनों को दी जानकारी
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह मामले की शिकायत करने वकील नागेंद्र के घर पहुंचे. जहां परिजनों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है.जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और वहां वकील पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद आरोपी वकील पर मामला दर्ज कर लिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related