Site icon Buziness Bytes Hindi

पहली बार कैटरीना संग रोमांस करेंगे रणवीर


पहली बार कैटरीना संग रोमांस करेंगे रणवीर

कोरोना वायरस संकट के बीच रणवीर सिंह और कटरीना कैफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रणवीर और कटरीना बहुत जल्द बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। खबर के अनुसार, बॉलीवुड के ये दोनों दमदार कलाकार फिल्ममेकर जोया अख्तर की आगामी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। पिंकविला ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया ‘रणवीर सिंह के साथ ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गल्ली बॉय’जैसी फिल्में करने के बाद जोया अख्तर अभिनेता के साथ आगामी फिल्म करने के लिए काफी उत्साहित हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दर्शकों को गैंगस्टर ड्रामा देखने मिलेगा।‘ मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह को फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी हामी दे दी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण अभी तक तय नहीं हो पाया है कि शूटिंग कब से शुरू की जाए। लेकिन कहा जा रहा हैं कि रणवीर सिंह अपनी बाकी फिल्मों का शेड्यूल तय करने के बाद जोया अख्तर की फिल्म को अपनी डेट देंगे। बता दें, यह पहली बार होगा जब रणवीर सिंह और कटरीना कैफ की जोड़ी रोमांस करती नजर आएगी। वैसे रियल लाइफ में रणवीर के अलावा कटरीना निर्देशक जोया अख्तर की भी अच्छे दोस्त है।

Exit mobile version