RARKPK: रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र के साथ काम करने का अपना अनुभव किया शेयर

एंटरटेनमेंटRARKPK: रणवीर सिंह ने धर्मेंद्र के साथ काम करने का अपना अनुभव...

Date:

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हुए थे। आपको बता दे कि बीते दिनों रॉकी और रानी की लव स्टोरी का एक और गाना रिलीज हो गया है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ गाने वे कमलिया के लॉन्च पर भी पहुंचे. जहां पहुचकर दोनों ने खूब मस्ती की . अब हाल ही में दोनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के लिए एक और इवेंट का हिस्सा थे, जहां रणवीर ने धर्मेंद्र के बारे में बात की और कहा कि उनके साथ काम करना एक खास अनुभव था।

रणवीर सिंह ने क्या कहा?

रणवीर ने धर्मेंद्र के बारे में बात कि और कहा वे बहुत ही भावुक और प्यारे इंसान हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरी उनके साथ काफी यादे बन गई है, जो हमेशा याद रहेंगी। मैंने उन्हें बचपन से देखा है और उन्हें देखते हुए बड़ा हुआ हूं।” उनके जैसे अभिनेता के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

वो कमालिया गाना

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के इस गाने में आपको रोमांस और इमोशन दोनों देखने को मिलेगा . वे कमालिया को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, शादाब अफरीदी और अल्तमश अफरीदी ने गाया है। वहीं, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है।

फिल्म कब रिलीज होगी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म से वह सात साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौटे हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

फिल्म की कहानी क्या है

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक पारिवारिक ड्रामा है। फिल्म में आलिया एक बंगाली लड़की रानी और रणवीर एक पंजाबी लड़के रॉकी का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी में खलनायक परिवार के सदस्य बन जाते हैं। रणवीर और आलिया ने परिवार के सदस्यों को मनाने के लिए एक-दूसरे के परिवार के साथ रहने का फैसला किया, लेकिन परिवार भी उनकी हिम्मत तोड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। अब रॉकी और रानी एक-दूसरे को अपना बना पाएंगे या परिवार का दबदबा उन पर हावी होगा, यह फिल्म की रिलीज के साथ पता चलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...