धनतेरस से लेकर दिवाली तक चलने वाले त्योहार में घर की सजावट में रंगोली भी शामिल रहती है। वैसे रंगोली बनाने का महत्व दिवाली की पूजा में भी है। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घरों में रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी अपने घर में बरक्कत और खुशी चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनाएं। ये घर में खुशहाली लाने का काम करती हैं। अगर आप भी घर में रंगोली की डिजाइन बनाने के लिए खूबसूरत डिजाइन की तलाश में हैं तो इन ये जरूर आपके काम आ सकती हैं।

घर में रंगोली बनाने के लिए केमिकल वाले रंगों की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम और फूल-पत्तियों से प्राकृतिक रंगों का रंगोली में इस्तेमाल करना अच्छा होता है।

घर के पूरब दिशा में रंगोली बनाना चाहती हैं तो अंडाकार रंगोली शुभ होती है। साथ ही इसका वास्तु से भी सीधा कनेक्शन जुड़ा होता है।

वहीं पश्चिम दिशा की तरफ अगर आप रंगोली बनाना चाह रही हैं तो पांच फूलों वाली या फिर पंच कोण की डिजाइन वाली रंगोली को बनाएं।

अगर आप उत्तर दिशा में रंगोली बनाना चाह रही हैं तो लहरियादार डिजाइन की रंगोली सबसे अच्छी होगी। वैसे भी इन डिजाइन की मदद से आपको रंगोली बनाने में काफी आसानी होगी। अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता तो बाजार में मिलने वाले डिजाइन आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

दक्षिण दिशा की तरफ रंगोली बनाने के लिए आयताकार सबसे बढ़िया है। इस डिजाइन की रंगोली आसानी से और जल्दी बन जाती है। रंगोली को आप अपने घर के अनुसार छोटा या बड़ा बना सकती हैं।

