‘एनिमल’ में रणबीर के अपोज़िट नज़र आ सकती हैं तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड‘एनिमल’ में रणबीर के अपोज़िट नज़र आ सकती हैं तृप्ति डिमरी

Date:


‘एनिमल’ में रणबीर के अपोज़िट नज़र आ सकती हैं तृप्ति डिमरी

साल 2021 के पहले दिन डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि संदीप रेड्डी वंगा और रणबीर कपूर जल्द ही किसी फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं लेकिन यह जानकारी किसी को नहीं थी कि ये दोनों नए साल के मौके पर फैंस को सरप्राइज देंगे। फिल्म ‘एनिमल’ का ऐलान करते हुए मेकर्स यह बता चुके हैं इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर , परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

अगर ‘एनिमल’ से सामने आ रहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें केवल एक ही हीरोइन नहीं होगी। फिल्म के मेकर्स इसमें परिणीति चोपड़ा के अलावा भी एक हीरोइन को साइन करेंगे, जिसके लिए कई सारी अदाकाराओं ने ऑडिशन दिए हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक ऑडिशन देने वाली अदाकाराओं में से सबसे आगे ‘बुलबुल’ फेम तृप्ति डिमरी हैं। उनका ऑडिशन टेप निर्माताओं को काफी पसंद आया है और वो तृप्ति को फिल्म में साइन करने की सोच रहे हैं। फिल्म एनिमल के जिस किरदार के लिए तृप्ति डिमरी के लिए साइन किया जा रहा है, उसके लिए सारा अली खान ने भी ऑडिशन दिया था।

तृप्ति डिमरी इंडस्ट्री की गंभीर अदाकाराओं में से एक मानी जाती हैं जिन्होंने ‘लैला मजनू’ और ‘बुलबुल’ में शानदार अदाकारी करके फैंस को अपनी दीवाना बना दिया है। सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि जब निर्माताओं ने तृप्ति का ऑडिशन टेप देखा तो उन्हें लगा कि वो ‘एनिमल’ के किरदार को खूबसूरती से पर्दे पर पेश कर पाएंगी जबकि बाकी अदाकाराओं के ऑडिशन टेप में कुछ न कुछ कमी देखने को मिली है। जिस कारण संदीप रेड्डी वंगा ने तृप्ति डिमरी को फिल्म ‘एनिमल’ के लिए साइन करने का मन बनाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related