नियम तोड़ने पर रणबीर कपूर की शानदार कार सील

बॉलीवुडनियम तोड़ने पर रणबीर कपूर की शानदार कार सील

Date:


नियम तोड़ने पर रणबीर कपूर की शानदार कार सील

रणबीर कपूर की शानदार कार शनिवार रात को मुंबई पुलिस ने सील कर दी है। कार के टायर पर मुंबई पुलिस का सील ठप्पा लग चुका है। दरअसल, रणबीर कपूर की कार, नो पार्किंग ज़ोन में खड़ी थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार को सील कर दिया।

खबर के मुताबिक, 13 जनवरी की रात रणबीर की कार को मुंबई पुलिस ने सील कर दिया। मुंबई की भरी सड़क पर रणबीर कपूर की कार पर मुंबई पुलिस का पीले रंग का ताला लगा दिखा जिसके बाद कार को हिला पाना नामुमिकन था।

आते जाते लोग भी रणबीर की कार देखने के लिए भीड़ जमा करते दिखे। अगर काम की बात करें तो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र का पैच वर्क शुरू कर चुके हैं। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी उनके साथ एक फाईट सीन शूट करने मुंबई आ चुके हैं। इसके अलावा, रणबीर के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

रणबीर कपूर, संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म के मेन लीड होंगे। फिल्म का नाम है एनिमल। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज़। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा। फिल्म के हीरो रणबीर कपूर हैं तो फिल्म के विलेन होंगे बॉबी देओल।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...