Site icon Buziness Bytes Hindi

‘डेविल’ बनने को बेक़रार रणबीर कपूर


‘डेविल’ बनने को बेक़रार रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर बीते साल ठीक आज के ही दिन रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़ दिए थे। सिरफिरे आशिक के किरदार में शाहिद कपूर बेहद कमाल लगे थे और पूरे देश में उनकी इस फिल्म के खूब चर्चे हुए थे। कुछ लोग शाहिद कपूर के दीवाने हो गए थे तो कुछ लोग एक्टर की इस फिल्म के पीछे पड़ गए थे। इस फिल्म ने देश में दोबारा महिला सशक्तिकरण को लेकर भी बहस छेड़ दी थी। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए 278 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। इसके बाद से ही कई सितारे फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी के साथ फिल्म करने को लेकर एक्साइटेड हैं।

रिपोर्ट्स हैं कि संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म में रणबीर कपूर नजर आने वाले है। दोनों अपनी अगली फिल्म को लेकर बीते काफी लंबे वक्त से चर्चाओं में बिजी है। इस फिल्म का नाम ‘डेविल’ बताया जा रहा है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी और एक्टर रणबीर कपूर के बीच बीते साल सितंबर में बातचीत भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोबारा जनवरी में भी मुलाकात की और एक्टर को फिल्म की नैरेशन दी गई। कहा जा रहा है कि फिल्म को लेकर खुद एक्टर रणबीर कपूर काफी एक्साइडेट हैं। उन्होंने अभी तक ऐसा किरदार नहीं निभाया है।

अभी फिल्म को लेकर एक्टर तीसरी बार मीटिंग अगस्त में होने वाली है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार कबीर सिंह में शाहिद कपूर से भी ज्यादा डार्क और इंटेंस होने वाला है। इसे लेकर एक्टर एक्साइटेड होने के साथ-साथ थोड़ा संशय में भी हैं। क्योंकि हो सकता है कि उनकी इस फिल्म को भी कबीर सिंह की तरह ही विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़े। ये भी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट ही मिलेगा। ऐसे में रणबीर कपूर ने इस फिल्म को लेकर अपने करीबी दोस्त अयान मुखर्जी के साथ इस स्क्रिप्ट के बारे में बात की है।

Exit mobile version