Site icon Buziness Bytes Hindi

होली पर धमाका करेगी रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की नई फिल्म


होली पर धमाका करेगी रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की नई फिल्म

एक के बाद एक फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो रहा है। जहां 2021 में कई फिल्में अपनी रिलीज डेट लॉक कर चुकी है, वहीं लव रंजन अपनी आगामी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म साल 2022 तक ले जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फाइनल है। वहीं, अब फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

लव रंजन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 18 मार्च 2022 में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग फिलहाल दिल्ली में शुरु हो चुकी है। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है और गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में आ रही है, लिहाजा इनके फैंस काफी उत्साहित हैं। लव रंजन जिन्हें प्यार का पंचनामा सीरीज़ और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, वह पहली बार रणबीर और श्रद्धा के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में रणबीर के माता- पिता के किरदार में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर को लॉक किया गया है।

Exit mobile version