Site icon Buziness Bytes Hindi

Maharashtra news: Hanuman Chalisa विवाद में जेल गए राणा दंपति को कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद मामले में जेल गए राणा दंपत्ति को आज मुंबई सत्र कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया। महिला सांसद नवनीत राणा और पति विधायक रवि राणा की जमानत याचिका पर हुई बहस के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने दोनों पति-पत्नी को जमानत पर रिहा करने की अनुमति देते हुए दोनों को जांच और पूछताछ में सहयोग के लिए कहा।

नवनीत राणा के अधिवक्ता रिजवान के अनुसार कोर्ट ने पुलिस को उन्हें 24 घंटे का अग्रिम नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के मामले में राणा दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद उन्होंने जमानत अर्जी लगाई थी। इसी दायर जमानत याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

Exit mobile version