Rampur Loksabha Seat: आजम खान बोले,’हमसे बड़ा अपराधी गुंडा कौन’

उत्तर प्रदेशRampur Loksabha Seat: आजम खान बोले,'हमसे बड़ा अपराधी गुंडा कौन'

Date:

रामपुर। आज रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खान ने सपाइयों को हिरासत में लेने और सपा नेताओं पर पुलिस का दबाव बनाने की बात कही है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आजम खान ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। आजम खान ने कहा कि हमसे बड़ा अपराधी कौन होगा? उन्होंने तो हमारे साथ जो चाहा किया। बकरी,मुर्गी, पुस्तक, भैंस और फर्नीचर चोरी के  आरोपी है हम। जब हमको उन्होंने ऐसा माना है तो हमारे शहर को भी वैसा ही माना गया है। अब हम जो चाहे करे, हमें तो सहना है रहना है। उन्‍होंने कहा कि हम सारी रात जागे हैं और हमारे संसद प्रत्याशी  सभी थाने पहुंचे थे।

Read also: Champawat by-election: चम्पावत उपचुनाव में भाजपा का डर, अपने कार्यकर्ताओं को सुनाया नया फरमान

सबसे ज्यादा अभद्र व्यवहार थाने गंज इंस्पेक्टर ने किया। लोगों को मारा पीटा गया। अगर वोट फीसद गिरा तो इसका इल्जाम पूरा प्रशासन पर ही होगा। बता दें कि आज रामपुर उपचुनाव में मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। थाना पुलिस के अलावा मतदान केंद्रों के बाहर और पैरा मिलिट्री फोर्स,सीआरपीएफ की तैनाती की है। बता दें कि मतदान से पहले गत बुधवार को पुलिस ने जिले भर में छापेमार कार्रवाई करते हुए सपाइयों को हिरासत में लिया था।

Read also: लोकसभा उपचुनाव: रामपुर से उम्मीदवार नहीं उतारेंगी मायावती

जिसके बाद सपा  प्रत्याशी आसिम राजा थाने पहुंचे थे। हंगामे के बीच कुछ को छोड़ दिया गया था। लेकन 25 से अधिक सपाइयों को हिरासत में ले लिया है। जिसकी शिकायत प्रेक्षक से की गई है। इसी के साथ सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उपचुनाव में धांधली केा लेकर आयोग से शिकायत की है।
हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि कुछ लोगों को रेड कार्ड जारी किए थे। उनको पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि उपचुनाव  शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। कहीं कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related