Site icon Buziness Bytes Hindi

देश का 52वां टाइगर रिजर्व बना Ramgarh Vishdhari Wildlife Sanctuary

लाइफस्टाइल डेस्क। Ramgarh Vishdhari Wildlife Sanctuary – रामगढ़ टाइगर रिजर्व को देश का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इसकी अधिसूचना 16 मई 2022 को जारी हुई। ये दी जिले के लिए बड़ी खुशखबरी है, इसके तहत पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा और  तरह-तरह के रोजगार के अवसर खुलेंगे। यहां चीतल, सियार, सांभर, नीलगाय, बालू, हाईना, जंगली बिल्लियों के अलावा सांप, लंगूर, मगरमच्छ समेत तकरीबन 500 तरह के जंगली जीव मिल जाते है। यहां बहने वाली मेज नदी इस जिले को ओर भी खूबसूरत बना देती है, ये जानवरों के भी रहने के लिए अनुकूल वातावरण देती है। बता दे, बूंदी में 27 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र में आता है।

Read also: Cheap Flight Tickets: कम पैसों में करे फ्लाइट टिकट बुक, जाने टिप्स!

रामगढ़ वाइल्डलाइफ सेंचुरी यहां का दूसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा, इसे 1050.12 वर्ग किलोमीटर में बनाए जाने की प्लानिंग हो रही है। इस सेंचुरी में बाघ के साथ ही भालू, लोमड़ी, सियार, बघेरा, जरख, जंगली बिल्ली, कबर बिज्जू, सीवेट, नेवला, सेही, सांभर, चीतल, नीलगाय समेत और भी कई वन्यजीवों का निवास है। इसके अलावा, यहां वाटर प्वाइंट पर हजारों किलोमीटर का सफर तय करके पॅहुचने वाले प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है। आपको ये भी बता दे यहां के मोर  जंगलों में भी अच्छी-खासी तादाद में रहते हैं।

राजस्थान में और भी वाइल्डलाइफ सेंचुरी है जहां आप खूब मजे कर सकते है – जैसे की  रणथंभौर टाइगर रिजर्व (सवाई माधोपुर), सरिस्का टाइगर रिजर्व (अल्वर), मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (कोटा) 

 

Exit mobile version