रामदास अठावले ने अपने निराले अंदाज में अखिलेश के लिए सुनाई पोएम, कहीं ये बड़ी बातें

विधानसभा चुनावरामदास अठावले ने अपने निराले अंदाज में अखिलेश के लिए सुनाई पोएम,...

Date:


रामदास अठावले ने अपने निराले अंदाज में अखिलेश के लिए सुनाई पोएम, कहीं ये बड़ी बातें

लखनऊ। Ramdas Athawale Latest Hindi News| रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यूपी के सियासी रण में कूद चुके हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा इस बार भी तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की भी खूब तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव पर खूब सियासी वार तो किये ही साथ ही कटाक्ष भरी टू लाइनर शायरियां भी अपने अंदाज में सुनाईं। अठावले ने दलित राजनीति की धुरी बन चुकीं मायावती को विशेष तौर पर खारिज तो किया ही साथ ही चंद्रशेखर को भी उन्होंने कहा कि वो किसी भी तरह से दलित सियासत के मुफीद नहीं हैं। इस दौरान अखिलेश पर अठावले ने अपने अंदाज में कहा कि – ’10 मार्च को होने वाला है जिनको क्लेश, उनका नाम है अक्लेश’…. इसी तरह उन्होंने एक और तंज कसा कि- ‘बीजेपी करेगी तीन सौ पार, क्योंकि अखिलेश की होने वाली है हार’…

Read also- केंद्रीय मंत्री अठावले ने ममता पर कसा तंज, कहा- 2024 में खेला नहीं मोदी का मेला होगा

मायावती को जनता ने नकारा, आरपीआई ही विकल्प
रामदास अठावले ने मायावती को खूब निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दलित समाज ने मायावती को सबकुछ दिया लेकिन उनका मान वो नहीं रख पाईं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि अब मायावती को लोग खारिज कर चुके हैं। खासकर दलित समाज ने उनसे दूरी बना ली है। अब मायावती का कैरियर खत्म हो चुका है। उनकी जगह अब आरपीआई लेगी। उन्होंने कहा कि दलितों की के हकों की लड़ाई वो लड़ रहे हैं। अब इसका व्यापक प्रभाव दिख रहा है।

भाजपा की तारीफ की
रामदास अठावले ने कहा कि दलितों के हितों में सबसे ज्यादा काम भाजपा ने किया है। पीएम मोदी हों या सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों दलितों के हितों में निर्णय लिया है। सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर दलितों में सबसे ज्यादा सुधार हुआ तो वो मोदी और योगी की सरकारों में हुआ। उन्होंने कहा कि आरक्षण को बचाने की लड़ाई उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही है।

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर मोदी से करेंगे बात
रामदास अठावले ने कहा कि दलितों को प्रमोशन में आरक्षण मिलता रहा है। कोर्ट के निर्णय के बाद इस पर रोक लगी है। उन्होंने सदन में लंबित 117वां बिल को पारित कराने के लिए पीएम मोदी से बात करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि आरक्षण दलितों का संवैधानिक हक है। इसे लागू किया जाना सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकारों से भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद इसे लागू करायें।

Read also- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी 2019 परीक्षा में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगाई

आंदोलनों से सियासत नहीं होती
रामदास अठावले ने चंद्रशेखर को दलित समाज का युवा करार तो दिया लेकिन यह भी कहा कि आंदोलन और सियासत में फर्क है। आंदालनों से वोट नहीं मिलते हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए दलित पैंथर आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। जिसमें लाखों-लाख लोगों की भीड़ आती थी। लेकिन, जब वोट की बारी आई तो यह बिल्कुल उलट था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का गलत निर्णय लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related