Site icon Buziness Bytes Hindi

Ramcharit Manas controversy: इस्लाम अपना ले मौर्य परिवार, भाजपा सांसद की सलाह

sangha mitra

रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान के बाद अब भाजपा पूरी तरह हमलावर हो गयी है और इस हमले में उसने पार्टी की बदायूं से सांसद और सपा नेता की पुत्री संघ प्रिय गौतम को भी समेट लिया है. भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सलाह दी है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को सपरिवार इस्लाम धर्म अपना लेना चाहिए। बता दें कि संघ प्रिय गौतम ने इस विवाद पर चर्चा कराये की बात कही थी.

पार्टी से इस्तीफ़ा दे दें संघ मित्रा

सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद और संघमित्रा मौर्य पर जम कर निशाना साधा है। कुशवाहा ने कहा कि हिन्दू धर्म में पैदा हुआ कोई भी व्यक्ति, जिनके माता-पिता हिन्दू है, अगर आगे जाकर उसके संस्कार बिगड़ जाते हैं तो कोई क्या कर सकता है, इसलिए हम तो यही कहेंगे कि इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें। कुशवाहा ने कहा कि BJP की सांसद संघमित्रा कह रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विश्लेषण होना चाहिए। तो संघमित्रा को भाजपा में अगर खराबी नज़र आ रही है तो इस्तीफा दे दें। राम, कृष्ण को गाली देकर संघ मित्रा किसी पार्टी या किसी वर्ग विशेष के चहेते नहीं बन सकते।

स्वामी प्रसाद का सपा में क़द बढ़ा

बता दें कि बीजेपी सांसद संघमित्रा ने कहा था पिता जी ने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है। उन्होंने कहा कि पिता जी ने उस लाइन को संदेह की दृष्टि से उद्धत करके स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें भी लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए। यह बहस करने का नहीं विश्लेषण का विषय है। वहीँ इस विवाद के बाद पार्टी में स्वामी प्रसाद का कद और बढ़ा दिया गया है, आज घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सवामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव मनाया गया है.

Exit mobile version