राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होंगे पेश

नेशनलराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में...

Date:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले गुरुवार शाम सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर राम जन्मभूमि थाने में पूछताछ की गई थी। पूरी रात चली पूछताछ के बाद शुक्रवार सुबह सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमाकांत उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सभी मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती और उसके हिसाब-किताब से जुड़े थे। इनमें छह लोग कैशियर थे, जबकि टिन्नू यादव कैश की गिनती की निगरानी करने और रकम को बैंक तक पहुंचाने का काम देखता था। वहीं, सुभाष श्रीवास्तव की देखरेख में कैशियर चढ़ावे का पूरा रिकॉर्ड रखते थे।

मामले की जांच अब एसआईटी को सौंपी गई है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच में अब तक सामने आया है कि चढ़ावे की रकम में सबसे ज्यादा गड़बड़ी का शक टिन्नू यादव पर है। बताया जा रहा है कि चढ़ावे की राशि रखने वाले बॉक्स की चाबियां भी उसके पास रहती थीं। मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य व्यवस्थाओं में भी उसकी अहम भूमिका थी।

पुलिस अब टिन्नू यादव की भूमिका की विस्तार से जांच कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि टिन्नू यादव का असली नाम रामशंकर यादव है। शुरुआती दौर में वह ऑटो चलाता था और बाद में मंदिर प्रबंधन से जुड़ गया। पुलिस अब उसकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें? पूरी प्रक्रिया समझें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत पात्र...

इंदौर इमामबाड़ा विवाद: हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई, शहर में कड़ी सुरक्षा

इंदौर में सरकारी इमामबाड़े और ताजिया रखने को लेकर...