Site icon Buziness Bytes Hindi

Raksha Bandhan: UP में रात 12 बजे से महिलाओं को 2 दिन रोडवेज बस में फ्री यात्रा की सुविधा

upsrtc

Raksha Bandhan: यूपी में आज रात 12 बजे से महिलाओं को दो दिन रोडवेज बस में फ्री में यात्रा करने की छूट मिलेगी। इन दो दिन महिलाएं यूपी में कहीं भी रोडवेज बस में फ्री में यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा यूपीएसआरटीसी ने रक्षाबंधन के मौके पर बसों के फेरे बढ़ाने के अलावा अतिरिक्त बसें भी सड़कों पर उतारी हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो यूपी रोडवेज ने इसका पूरी व्यवस्था की है। वहीं चालकों और परिचालकों के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं। जिन रूटों पर महिला यात्रियों की संख्या अधिक होगी उन रूटों पर रिजर्व में खड़ी बसों को तुरंत उतारा जाएगा।

पिछले साल की तरह इस बार यूपी की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को बस में फ्री यात्रा करने की सौगात दी है। आज 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह से फ्री रहेगी। इस तरह सिटी बसों में भी फ्री में यात्रा करने की छूट मिलेगी। इसके लिए नगरीय परिवहन निदेशालय की तरफ से (लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर, आगरा और मथुरा वृंदावन) के संबंधित रोडवेज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

अतिरिक्त फेरों का संचालन

यूपीएसआरटीसी प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर पिछले साल की तरह इस बार महिलाओं के लिए दो दिन फ्री बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यूपी में अन्य शहरों को जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए हैं जिससे कि महिलाओं को आने जाने में कोई परेशानी नहीं हो। अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। चालकों की ड्यूटी का समय भी बढ़ाया है। अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले बस चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।

Exit mobile version