राखी सावंत को आया पाकिस्तान के मौलवी का रिश्ता

एंटरटेनमेंटराखी सावंत को आया पाकिस्तान के मौलवी का रिश्ता

Date:

राखी सावंत दो शादियों का तजुर्बा ले चुकी हैं और चर्चा है कि वो तीसरी शादी की तैयारी कर रही हैं। इसबार उन्हें पडोसी पाकिस्तान से एक मौलवी ने रिश्ता भेजा है। 58 साल के मुफ्ती अब्दुल कवी ने राखी सावंत को प्रपोज किया है, ये है कि राखी ने भी इस रिश्ते के लिए हामी भर दी है।

पाकिस्तान के मुफ्ती अब्दुल कवी ने अपने एक वीडियो में बताया कि वो बॉलीवुड अदाकारा राखी सावंत का खैरमकदम करने की तैयारी कैसे करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में मुफ्ती अब्दुल कवी ने बताया किराखी सावंत ने शादी से पहले उनके सामने कुछ शर्तें रखी थीं जिन्हें वो मानने को तैयार हैं। हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो फ्लाइट में लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आई थीं।

मुफ्ती अब्दुल कवी भी राखी सावंत से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि दोनों की शादी दुबई में होगी। वहीं उनके लोगों ने कहा कि, “जब पाकिस्तान की भाभी राखी सावंत एयरपोर्ट आएंगी तो प्लेन से उतरते ही उनका खैरमकदम किया जाएगा. फूल, पत्ते, बग्गी तैयार रहेगी और घोड़े भी रखे जाएंगे. इस दौरान डांस होगा और पूरी दुनिया देखेगी.

उन्होंने कहा कि, मुफ्ती साहब के चाहने वाले भी वहां पहुंचेंगे.” हाल ही में एक्ट्रेस हानिया आमिर नाम ने एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें वो एयरपोर्ट के बाहर एक पोस्टर पकड़े खड़ी थीं. जिसमें लिखा था- राखी जी मैं यहां हूं. पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया ने कहा है कि उन्हें राखी सावंत बहुत पसंद हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...