Site icon Buziness Bytes Hindi

लखीमपुर हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने वाले सीएम योगी की राकेश टिकैत ने की तारीफ


लखीमपुर हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने वाले सीएम योगी की राकेश टिकैत ने की तारीफ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना में किसानों की मौत के बाद भड़की हिंसा को काबू में करने के लिये त्वरित कदम उठाने वाली योगी सरकार की भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जमकर तारीफ की है। भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता ने कहा की सीएम योगी ने हालात काबू में करने के लिये जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर भेजा जिससे बवाल जल्द शांत हो गया।

Read also: सिद्धू लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करते हिरासत में लिए गए

किसान आंदोलन के चलते केंद्र और यूपी सरकार के धुर विरोधी भाकियू नेता राकेश टिकैत आज योगी सरकार की तारीफ करते नजर आये। दरअसल लखीमपुर खीरी में भड़की हिंसा के बाद राकेश टिकैत योगी सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे और उन्होंने बवाल को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंसा के 24 घंटे के भीतर योगी सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए न सिर्फ विपक्षी दलों के नेताओं को घटनास्थल पर जाने सेे रोका बल्कि किसानों की मांग मान कर हिंसा में मारे गये किसानों के परिवार को 45-45 लाख रूपये तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दे दिया। इससे हिंसा के बाद मचा बवाल और सियासी हलचल थम सी गयी है।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा के समझौते पर लॉ एंड आर्डर एडीजी, दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने योगी सरकार की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने घटना के बाद त्वरित कदम उठाये। सीएम योगी अपने सभी कार्यक्रम रद कर हालात पर नजर रखे हुए थे। किसानों की बात समझ कर उचित निर्णय लेने में सक्षम अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इन अधिकारियों ने हालात के मुताबिक जल्द निर्णय लिये जिससे हिंसा को बढ़ने से रोका जा सका।

Exit mobile version