Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Adityanath’s birthday : सीएम योगी के जन्मदिन पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मांगा बिजली के बिल कम करने का तोहफा

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 50 वां जन्मदिन है। इस दौरान भाजपा द्वारा कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मेरठ पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्म दिन की बधाई दी और उन्होंने कहा कि योगी प्रदेश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया। 

Also Read : Uttarpradesh News Today: तिकुनियां हिंसा के गवाह भाकियू नेता ने शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए करवाया अपने ऊपर हमला

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उनके समर्थकों और भाजपाइयों ने मनाया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री उनके जन्म दिन पर बधाइयां दी। वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों के हितों पर मोर्चा खोलने वाली भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने भी आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को जन्म दिन की बधाई दी और उनसे इस जन्मदिन पर प्रदेश की जनता के तोहफा मांग लिया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से यह कहते हैं कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर बिजली के मूल्य कर कम कर दें। राकेश टिकैत ने पीसम योगी को प्रदेश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया।

भाकियू नेता राकेश ​टिकैत ने कहा कि उप्र देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इस प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते जिस तरह से सामने आने वाली चुनौतियों का सामना सीएम योगी ने किया और उनको निपटा या यह वाकई सराहनीय है। राकेश टिकैत ने कहा कि उप्र देश में सबसे अधिक गन्ना पैदा करता हैं। सबसे अधिक गेंहू उप्र में पैदा होता है। लेकिन उप्र में बिजली सबसे अधिक महंगी हैं।

Also Read : Unnao BJP MP Sakshi Maharaj: साक्षी महाराज की हिंदुओं को सलाह, अपनी रक्षा के लिए रखे साथ में रखे शस्त्र

राकेश टिकैत ने कहा कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनसे यहीं तोहफा मांगते हैं कि वे बिजली की दरों को कम कर दें। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अच्छे प्रधानमंत्री हैं। हमारी और किसानों की इच्छा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनें।

Exit mobile version