Site icon Buziness Bytes Hindi

Rakesh Tikait News: किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को फोन पर मिल रही धमकियां


Rakesh Tikait News: किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को फोन पर मिल रही धमकियां

मुज़फ्फरनगर। देश मे लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के कृषि कानून के विरोध को लेकर बेबाक और बहादुरी से आंदोलन में डटे रहने के बाद एक बड़े किसान नेता के रूप में उभरे हैं लेकिन आज कल चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को एक अनजान कॉल का डर सताने लगा है। जिसे लेकर चौधरी राकेश टिकैत बेहद खौफ ज्यादा नजर आ रहे हैं अनजानी कॉल की धमकी के बाद चौधरी राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर पुलिस में अनजान नंबर से कॉल पर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Read also: यूपी चुनाव 2022: बोले राकेश टिकैत,’संत और सूबे के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता’

चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली आंदोलन के बाद लगातार उनको और उनके परिवार के सदस्यों को मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से धमकी भरे फोन आ रहे हैं जिस पर उन्हें मारने की धमकी के साथ-साथ गाली गलौच और अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। इस अनजानी कॉल से मिल रही धमकी के कारण राकेश टिकैत और उनका पूरा परिवार बेहद खौफ में नजर आ रहा है। राकेश टिकैत का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आज तक पुलिस ने ना ही तो उस अनजान नंबर को ट्रेस किया है और ना ही फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राकेश टिकैत का आरोप है कि कहीं ना कहीं फोन पर धमकी देने वाले बीजेपी के कार्यकर्ता है जो कृषि कानून आंदोलन के बाद से लगातार उन को धमकी दे रहे हैं और यही वजह है कि मुजफ्फरनगर पुलिस फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/BYTE-CHAUDHARY-RAKESH-TIKAIT-KISAN-NETA-.mp4
Farmer leader Chaudhary Rakesh Tikait

वही किसान नेता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait) को फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी को लेकर मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है सी ओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी जानकारी में आया है कि किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को किसी अनजान व्यक्ति द्वारा फोन पर धमकी और अभद्र व्यवहार के साथ साथ गाली गलौज की जा रही है इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत की ओर से प्रज्वल त्यागी द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया गया है शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Read also: विधानसभा चुनाव तक चलेगी हिंदू-मुसलमान को लेकर बयानबाजी : राकेश टिकैत

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने मीडिया के सामने बोलते हुए कहा कि चौधरी साहब को मिली धमकी के बाद भी अगर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती तो पुलिस को 1 सप्ताह का टाइम दिया जा रहा है अगर 1 सप्ताह के अंदर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो भारतीय किसान यूनियन एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी

Exit mobile version