Site icon Buziness Bytes Hindi

कृषि कानून लागू करने के अंदेशे पर भड़के Rakesh Tikait, दी बड़े आंदोलन की धमकी


कृषि कानून लागू करने के अंदेशे पर भड़के Rakesh Tikait, दी बड़े आंदोलन की धमकी

मेरठ। तीन कृषि कानून (Three agricultural laws) भले ही निरस्त हो गया हो लेकिन भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को अंदेशा है कि अभी सरकार एक बार फिर से इसको लागू कर सकती है। इसकी आशंका को देखते हुए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। राकेश टिकैत के इस बयान से राजनीति गरमा गई है। कृषि कानूनों को लेकर उत्तरी भारत की राजनीति तेज हो रही है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जिसमें कहा गया है कि किसान कृषि कानूनों के निरस्त करने के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद किसान नेता और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़े किसान आंदोलन की धमकी दी।

Read also: यूपी चुनाव 2022: बोले राकेश टिकैत,’संत और सूबे के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता’

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय वक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि ”तीन कृषि कानूनों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट सार्वजनिक करना यह साबित होता है कि सब कुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है। इन बिलों को फिर से लाने की केंद्र की उम्मीदों पर किसान पानी फेर देंगा। अगर ऐसा हुआ तो बड़ा किसान आंदोलन शुरू होने में देर नहीं लगेगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अधिकतर किसान कृषि कानूनों के पक्ष में थे

Exit mobile version