Site icon Buziness Bytes Hindi

राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठ और सपा, बसपा का एक-एक उम्मीदवार विजेता घोषित


राज्यसभा चुनाव: भाजपा के आठ और सपा, बसपा का एक-एक उम्मीदवार विजेता घोषित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए है. जिसके तहत सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. जिसमें भाजपा के आठ, समाजवादी पार्टी और बीएसपी के एक एक सदस्य राज्यसभा पहुंचे. सोमवार को सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद सभी को विजयी घोषित किया गया.

यह लोग पहुंचे राज्यसभा
भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं वहीँ सपा के रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम भी विजेता घोषित हुए हैं

Exit mobile version