Site icon Buziness Bytes Hindi

राज्यसभा हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- रात भर सो नही पाया


राज्यसभा हंगामे का जिक्र कर भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- रात भर सो नही पाया

संसद का मानसून सत्र अभी तक काफी हंगामेदार रहा है इसी बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू बुधवार को भावुक हो गए। उन्होंने सदन में विपक्ष के व्यव्हार की घोर निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में जो भी हुआ, उससे मैं आहत हूं। कल जब कुछ लोग टेबल पर आए, तो सदन की गरिमा तार-तार हो गई इस घटना के बाद मैं पूरी रात नहीं सो पाया। इस तरह का बर्ताव किसी को भी शोभा नहीं देता है, सदन की एक गरिमा होती है, उसे लांगने की इजाजत किसी को नहीं है, राज्यसभा के चेयरमैन ने विपक्ष की बार-बार हो रही मांग पर कहा कि आप सरकार से किसी भी बात के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते वो क्या करे, क्या नहीं ये आप नही बता सकते?

मंडाविया ने संसद में तपेदिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू बीते मंगलवार को राज्यसभा में हुए हंगामा व आसन की तरफ रूल बुक फेंकने वाले विपक्ष के सांसदों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई कर सकते हैं। इस हंगामे के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल व अन्य बीजेपी सांसदों ने आज सुबह नायडू से मुलाकात भी की।

राज्यसभा में मंगलवार को हंगामे पर वेंकैया नायडू हुए भावुक, कहा- सारी पवित्रता नष्ट

विपक्ष के द्वारा किये गए भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि संसद का यह मानसून सत्र 13 अगस्त तक ही चलना है।

Exit mobile version