10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद से दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर तरह तरह की ख़बरें आ रहीं हैं. खबर थी कि राजू श्रीवास्तव पिछले 9 दिनों से होश में नहीं आयी हैं. कल मीडिया में एक खबर बहुत तेज़ी से गश्त करने लगी थी कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग़ ने काम करना बंद कर दिया है, डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया है और दवा से ज़्यादा दुआ की बात कही है, वहीँ आज राजू श्रीवास्तव पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने इन ख़बरों का खंडन करते हुए कहा कि वह जल्द ही मनोरंजन की दुनिया में वापस लौटेंगे.
बता दें कि हाल ही में राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी कि राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य सुधीर रहा है और अब उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने कहा था कि राजू एक फाइटर हैं और एम्स के डॉक्टर अपना काम बड़ी लगन से कर रहे हैं. मुझे उनपर और अस्पताल पर पूरा भरोसा है. शिखा ने कहा कि यह मेरा आपसे वादा है कि राजू आप सभी का मनोरंजन करने के लिए वापस आएंगे. पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है, उनके स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना हो रही और यह सब प्रार्थनाएं बेकार नहीं जाएगी.
शिखा श्रीवास्तव ने ब्रेन डेड की अफवाहों को निराधार बताया, उन्होंने कहा कि ऐसी सिचुएशन में किसी भी मरीज़ को ठीक होने में समय लगेगा, मेडिकली चीज़ों को संभालने में डॉक्टर लगे हुए हैं. डॉक्टरों के साथ राजू भी लड़ रहे हैं, भगवान् ने चाहा तो बहुत जल्द अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वहीँ राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने भी ब्रेन डेड की बात से इंकार किया है, मैनेजर ने खा कि वह सिर्फ बेहोश हैं. उनके दिमाग में पानी मिला है. जिसका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं.
