Site icon Buziness Bytes Hindi

Raju Shrivastava Health Update: फिर क्रिटिकल हुई राजू श्रीवास्तव की हालत

दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर बिगड़ गयी है. उनके स्वास्थ्य को लेकर मिली ताज़ा अपडेट के मुताबिक उनके दिमाग़ में पानी मिला है, जिसकी वजह से उनकी हालत एकबार फिर क्रिटिकल हो गयी है. राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. राजू श्रीवास्तव उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना के मुताबिक आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है और वह लगभग डेड की स्थिति में है. हम सब लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे है.

एम्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के दिमाग में पानी मिलने के साथ दिमाग में सूजन भी बढ़ गयी है. इससे पहले खबर थी कि कॉमेडियन राजू की हालत में काफी सुधार हुआ है, उनके अंगों के मूवमेंट करने की बातें भी सामने आयी थीं. डॉक्टर्स ने तब बताया था कि कॉमेडियन के होश में आने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है. कहा जा रहा था कि उनको जल्द ही वेंटिलेटर से भी हटाया जा सकता है. लेकिन फिर अचानक उनकी तबियत खराबी की खबर से कॉमेडियन के चाहने वालों और उनके परिवार की चिंताएं बढ़ गयी हैं.

Read also: Ayodhya News: अयोध्या में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर चौराहे का संत समाज ने किया विरोध, बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

इससे पहले एक्टर शेखर सुमन ने ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर खुलासा किया था. शेखर सुमन राजू श्रीवास्तव से अपनी मुलाकात का ज़िक्र किया था, दरअसल राजू शेखर सुमन के शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के सेट पर आए थे.शेखर सुमन को राजू श्रीवास्तव काफी अस्वस्थ नज़र आये थे और उन्होंने उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे ध्यान देने को कहा था.

Exit mobile version