Site icon Buziness Bytes Hindi

Raju Srivastav Death: हंसाते हंसाते लोगों को रुलाकर चले गए राजू श्रीवास्तव

लम्बे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती भर्ती करवाया गया था लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार होता नजर नहीं आया था. राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था और वो वहीं गिर कर बेहोश हो गए थे. डॉक्टरों के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के बाद कॉमेडियन के दिमाग पर भी इसका असर हुआ जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था. सबको हरदम हंसाने वाले गजोधर भैया अब हम लोगों के बीच नहीं रहे. उनकी उम्र 58 साल थी. 

दरअसल राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अलग अलग तरह की ख़बरें सामने आती रहीं, अस्पताल कुछ और जानकारी देता था तो परिवार कुछ और. अभी दो दिन पहले ही उनके परिवार की तरफ से राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ को लेकर बड़ी अपडेट आयी थी जिसमें बताया गया था वो बड़ी तेज़ी से रिकवर कर रहे हैं. पिछले 41 दिनों से अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव लगातार वेंटिलेटर पर थे. उनका दिमाग़ काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से उनको होश भी नहीं आ रहा था. एकबार उनके परिवार की तरफ से ज़रूर खबर आयी थी कि राजू को होश आया है. लेकिन बाद में यह खबर भी अफवाह ही साबित हुई.  

इस दौरान राजू श्रीवास्तव का परिवार लोगों से लगातार अपील करता रहा कि कॉमेडियन की बीमारी को लेकर अफवाह न फैलाएं जो परिवार जानकारी दे उसे ही सच मानें। राजू श्रीवास्तव के पास उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद रहती थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन को बार बार बुखार चढ़ रहा था जिसकी वजह से उन्हें भी राजू के पास जाने से मना कर दिया गया था. अपने गजोधर भैया के निधन की खबर मिलते कानपूर में शोक की लहर दौड़ गयी, राजू श्रीवास्तव कानपूर के रहने वाले थे. गजोधर भय्या के कैरेक्टर से अपने कॉमेडी के सफर को शुरू करने वाले राजू श्रीवास्तव के पसंदीदा किरदारों में लालू प्रसाद यादव रहा करते थे, उनकी मिमिक्री कर राजू श्रीवास्तव ने बड़ा नाम कमाया। राजू श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश का गौरव थे. एक हंसाने वाला लोगों को रुलाकर दुनिया से चला गया

Exit mobile version