लाइफस्टाइल डेस्क | Rajmachi Hike – भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहे है, ये जगहे ऐसी है जहां आप सुकून के पल बिता सकते है और खूब मजे कर सकते है | अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो राजमाची आपके लिए बिकुल परफेक्ट है , यहां कम बजट में एक शानदार ट्रिप हो सकती है | तो चलिए जानते है इस जगहे के बारे में |
Read also: विंटर में एडवेंचर टूर पर जाना चाहते है तो ये रही जगहे
राजमाची लोनावला के पास ही है, ये एक किला है जहां काफी संख्या में एडवेंचर के शौकीन आते है और ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। आपको बता दे इसके रास्ते में दो गुफाएं मिलती हैं जहां से 40 मिनट में किले की चोटी तक पहुंच सकते हैं और खूबसूरत नजारें का मजा ले सकते है |
इसके अलावा आपको बता दे यहां ट्रैकिंग के लिए दो ट्रेल है लेकिन आप लोनावला से ही जाए क्योकि ये सबसे आसान है | ट्रेकिंग में आपको 2 दिन का समय लगेगा, आप एक दिन कैंपिंग और दूसरे दिन राजमाची किला देख सकते है | फिर आप राजमाची में ही कैंपिंग कर दूसरे ट्रक से वापस आ सकते है और उसी रस्ते में ग़ुफाएँ का मजा ले सकते है |
Read also: Trip To Himachal Pradesh: बजट में करे हिमाचल की इस जगह का सफर
मुंबई से राजमाची किला 15 और पुणे से 80 km दुरी पर है, आप रस्ते और ट्रैन से यहां आ सकते है | यकीन मानिए, यहां आकर आपका दिल खुश हो जाएगा |

