Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: ट्राई करें राजमा पनीर रेसिपी, स्वाद लगेगा लाजवाब!

लाइफस्टाइल डेस्क। Rajma Paneer Recipe –  राजमा अक्सर घरों में बनाएं जाते है, लोग इसे काफी पसंद भी करते है। लेकिन एक जैसे राजमा बनाकर और खाकर बोर हो गए है तो राजमा पनीर की रेसिपी जरूर ट्राई करें। एक बार इसे खा लगे तो बार-बार बनाने का दिल करेगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

राजमा पनीर सामग्री – 100 ग्राम राजमा, 200 ग्राम पनीर, 2 – 3 प्याज ( प्याज का पेस्ट बना ले ), 2 – 3 टमाटर ( इसका भी पेस्ट बना ले ), 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच किचन किंग मसाला, 2 तेजपत्ता, 1 इंच दालचीनी का टुक़ड़ा, 1 चम्मच अदरक लहसन का पेस्ट, 2 चम्मच तेल और  नमक स्वादानुसार।

राजमा पनीर विधि (Rajma Paneer Recipe) –

राजमा को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह  इन्हें साफ कर पानी और थोड़ा नमक डालकर उबाल लें। 4 – 5 सीटी आने पर गैस बंद कर दें, फिर पनीर को लेकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक पकाएं और फिर बाहर निकाल अलग रख दें। 

Read also: रसोई Bytes: गर्मियों में बनाएं आम पाक, मुंह में घुल जाएगी इसकी मिठास!

इसके बाद, कड़ाही में बचे तेल में जीरा चटकाएं और दालचीनी और तेजपत्ता भी डालें। जीरा तड़कने लगे तो इसमे प्याज का पेस्ट डालकर भूनें, अच्छे से भुनने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं। कुछ देर में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भूनें। फिर  टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं। जब ग्रेवी तेल छोड़ने लगे तब राजमा को डालकर मिक्स करें।  गाढ़ी ग्रेवी करनी हो उस हिसाब से पानी और नमक डाले। आखिर में फ्राई पनीर के टुकड़ों को मिलाकर 8 – 10  मिनट के लिए पकने को छोड़ दें। फिर गैस बंद कर हरी धनिया से सजाएं और गर्मागर्म परोंसे।  

 

Exit mobile version