राजकोट टेस्ट: इंग्लैंड ने घोषित किये 11, भारतीय इलेविन पर सस्पेंस

फीचर्डराजकोट टेस्ट: इंग्लैंड ने घोषित किये 11, भारतीय इलेविन पर सस्पेंस

Date:

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला कल से खेला जाएगा। मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने आज अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है लेकिन टीम इंडिया में कौन से 11 राजकोट के मैदान पर उतरेंगे इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. वहीँ इंग्लैंड की टीम को देखें तो वो पहलीबार इस टेस्ट श्रंखला में दो मुख्य तेजगेंदबाज़ों के साथ मैदान में उतरेगी.

इससे पहले खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने सिर्फ एक मुख्य तेज़ गेंदबाज़ को ही खिलाया था। हैदराबाद टेस्ट में मार्क वुड खेले थे वहीँ विशाखापट्टनम टेस्ट में जेम्स एंडरसन को मौका मिला था लेकिन राजकोट में मार्क वुड और एंडरसन दोनों एकसाथ खेलेंगे। मार्क वुड को विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू करने वाले शोएब बशीर की जगह खिलाया गया है। हालाँकि बशीर ने बुरी गेंदबाज़ी नहीं की थी लेकिन इंग्लैंड के थिंक टैंक को लगता है कि यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए कुछ है. यही वजह है कि बशीर को बाहर किया गया है.

वैसे राजकोट से जो जानकारी आ रही है उसके हिसाब से पिच स्लो टर्नर हो सकती है ऐसे में दो स्पिनर ही काफी हैं और जो रूट वैसे भी टीम के लिए तीसरे स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।वहीँ भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर अटकलें ही चल रही हैं। विराट पहले से ही बाहर हैं और अब राहुल व श्रेयस भी राजकोट टेस्ट में नहीं हैं, इसका मतलब ये हुआ कि किसी नए खिलाड़ी का राजकोट में डेब्यू होना तय है. सवाल यही है कि आखिर किसका डेब्यू होता है. डेब्यू के लिए टीम में कई खिलाड़ी मौजूद हैं. सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाशदीप को अपने पहले टेस्ट का अभी इंतज़ार है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related