भारत की मुट्ठी में राजकोट, तीसरे दिन सिराज और यशस्वी चमके

फीचर्डभारत की मुट्ठी में राजकोट, तीसरे दिन सिराज और यशस्वी चमके

Date:

राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन पहले सिराज और फिर यशस्वी के लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टेस्ट पर अपनी मज़बूत पकड़ बना ली है। स्टंप्स के समय भारत का स्कोर दो विकेट के नुक्सान पर 196 है. इस समय भारत के पास 322 रनों की बढ़त हो चुकी है. अभी दो दिनों का खेल बाकी है. चौथे दिन देखना होगा कि टीम इंडिया किस स्कोर तक पहुँचती है और इंग्लैंड को मैच जीतने या बचाने के लिए क्या लक्ष्य मिलता है. भारत की पोजीशन और भी बेहतर हो सकती थी अगर यशस्वी 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट न हुए होते क्योंकि वो और शुभमन गिल अपनी साझेदारी को बड़ा बनाने में लगे थे.

यशस्वी के मैदान से बाहर जाने से भारत को एक विकेट ज़्यादा खोना पड़ा क्योंकि रजत पाटीदार ने एकबार फिर मायूस किया और बिना खाता खोले वापस चलते बने. कुलदीप को एकबार फिर रात्रि प्रहरी के रूप में वापस आना पड़ा. इससे पहले पहली पारी में शतक लगाकर फॉर्म में वापसी का संकेत देने वाले कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 16 रन बनाकर रुट का शिकार बन गए. स्टंप्स के समय शुभमन 65 रन बनाकर मौजूद थे.

इससे पहले इंग्लैंड का निचला क्रम आज मोहम्मज सिराज की रिवर्स स्विंग का सामना न कर सका और उनकी घातक यॉर्कर के आगे घुटने तक दिए. इंग्लैंड की पूरी टीम 319 रनों पर धराशायी हो गयी. गेंदबाज़ी के दौरान अश्विन की कमी सिराज और दूसरे गेंदबाज़ों ने महसूस नहीं होने दी. इंग्लैंड के लिए सिर्फ बेन डकेत ही ऐसे बल्लेबाज़ रहे जो भारतीय गेंदबाज़ों पर हावी रहे, वरना किसी और बल्लेबाज़ ने फिफ्टी तक नहीं बनाई। डकेत ने अगर 153 रनों की पारी न खेली होती तो इंग्लैंड का क्या अंजाम होता? सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर बड़ी सटीक बात कही। सिराज ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उसमें अगर आप उन्हें चार पांच लगातार डॉट गेंदे फेंक दें तो फिर वो कुछ अलग करने के बारे में सोचने लगते हैं और उन्हें आउट करने के मौके बढ़ जाते हैं. सिराज ने कहा कि उन्होंने नेट्स पर इसकी काफी तैयारी की थी. राजकोट टेस्ट का चौथा दिन इस मायने में काफी अहम् होने वाला है कि अश्विन की सेवाएं शायद आगे मैच में भी न मिलें। इसके अलावा रिटायर्ड हर्ट हुए यशस्वी जायसवाल की हैमस्ट्रिंग की क्या पोजीशन है, इसपर भी अभी कोई अपडेट नहीं आयी है। इसलिए मैच जीतने के लिए भारत को एक बड़ा लक्ष्य खड़ा करना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...