Site icon Buziness Bytes Hindi

Rajiv Bhavan : मतगणना से दो दिन पहले गुलजार होगा राजीव भवन,प्रदेश प्रभारी ने संभाली कमान


Rajiv Bhavan : मतगणना से दो दिन पहले गुलजार होगा राजीव भवन,प्रदेश प्रभारी ने संभाली कमान

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly election 2022) की मतगणना आगामी 10 मार्च को होगी। मगणना से पहले ही उत्तराखंड की राजनीति में सरगर्मी आ गई है। प्रदेश की राजनीति के दोनों प्रमुख दल सत्तारूढ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के नेताओं के सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के पहाड़ की राजनीति और नई सत्ता गठन का रिमोट जहां दिल्ली के हाथ में है। वहीं कांग्रेस का रिमोट प्रियंका गांधी के हाथ में है। प्रियंका गांधी ने प्रदेश प्रभारी और अन्य प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को मतगणना से दो दिन पूर्व राजधानी देहरादून में कैंप करने के लिए कहा है। यहीं कारण है 10 मार्च की मतगणना शुरू होने से पूर्व यानी 8 मार्च को कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में डेरा डाल देंगे। यानी 8 मार्च से पार्टी कार्यालय बड़े नेताओं से गुलजार रहेगा। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं तीनों सह प्रभारी दो दिन पहले देहरादून पहुंचकर मतगणना की रणनीति पर विचार कर उसको अंतिम रूप देंगे।

Read also: केएमसी चुनाव परिणाम : भारी जीत की ओर तृणमूल कांग्रेस

10 मार्च को मतगणना के बाद दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश में किस दल की सरकार बनेगी। इस बार विपक्षी दल कांग्रेस चुनाव परिणामों (Congress election results) को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार चुनाव परिणाम उसके पक्ष में आ सकते हैं। अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Exit mobile version