2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे रजनी अन्ना, पार्टी का गठन जनवरी में

फीचर्ड2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे रजनी अन्ना, पार्टी का गठन जनवरी...

Date:


2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे रजनी अन्ना, पार्टी का गठन जनवरी में

चेन्नई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जनवरी में करेंगे राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और 2021 विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे।

बता दें कि तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद सोमवार (30 नवंबर) को कहा था कि राजनीति में प्रवेश करने के बारे में अपने निर्णय से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे।

रजनीकांत ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पिछले महीने रजनीकांत ने कहा था कि 2016 में अमेरिका में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हो चुका है और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चिकित्सक राजनीति में उनके प्रवेश के खिलाफ हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related