Site icon Buziness Bytes Hindi

राजधानी में चल रहा कोरोना का राज


राजधानी में चल रहा कोरोना का राज

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। आज के आंकड़ों के अनुसार जहां पूरे राज्य में 267 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं वहीं सिर्फ देहरादून में 123 मरीज मिले हैं। यानी लगभग आधे कोरोना संक्रमित मरीज राजधानी में मिले हैं। ऐसे में देहरादून प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयी हैं। सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में राजधानी में कोरोना प्रसार को रोकने के लिये कड़े कदम उठाये जा सकते हैं।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना के 267 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या 91,811 हो गई है। आज हुई 5 मौतों के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1527 हो गयी है। रविवार को देहरादून में 123, नैनीताल में 54, हरिद्वार में 22, उत्तरकाशी जिले में 18, पौड़ी में 13, टिहरी में 11, यूएस नगर में 11, चम्पावत में 7, पिथौरागढ़ में 3, रुद्रप्रयाग में 2, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चमोली में 1-1 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

राहत की बात यह है कि राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 84705 हो गई है। राज्य में संक्रमण रिकवरी दर 92.26 प्रतिशत जबकि संक्रमण की दर 5.05 हो गई है।

Exit mobile version