लखनऊ। विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरी सपा और उसके साथी घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को लेकर आज उप्र में राजनैतिक माहौल एकाएक गरमा गया। इसकी वजह थी कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा राजभर और गृहमंत्री अमित शाह का एक साथ का फोटो। जिसके बाद राजनैतिक कयासों के दौर शुरू हुए और यह माना जाने लगा कि राजभर भाजपा के साथ आ सकते हैं। यह जानकारी जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लगी और यह पता चला कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मिले हैं तो उन्होंने तुरंत ही इस प्रकार की किसी भी मुलाकात का खंडन किया।
Read also: भाजपा और बसपा के बने चक्रव्यूह में फंस गए ओमप्रकाश राजभर,जिन्होंने बदला दल वे ही बने मुसीबत
उन्होंने कहा कि जो फोटो वायरल हो रही है वो अमित शाह के साथ उनकी पुरानी फोटो है। 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) में कैबिनेट मंत्री बने ओम प्रकाश राजभर ने अब भाजपा के साथ जाने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अब तो 2024 तक वे सपा के साथ हैं। उससे पहले कोई सपा से उनको अलग नहीं कर सकता।
Read also: 25 मार्च को होगा योगी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, मौजूद रहेंगे कई विशेष मेहमान
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष तथा जहूराबाद विधानसभा से निर्वाचित विधायक ओम प्रकाश राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह या फिर भाजपा के किसी नेता से मुलाकात का खंडन किया। राजभर ने कहा कि भाजपा और उनके रास्ते अब अलग है। अमित शाह के साथ फोटो वायरल होने पर इसको भाजपा का खेल बताया। राजभर ने कहा कि वो तो अब सपा और अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में भी नहीं शामिल होंगे।

