लाइफस्टाइल डेस्क। Rajasthan Travel Tips – अगर आप मार्च में राजस्थान जाने का प्लान कर रहे है तो राजस्थान की कुछ ऐसी जगहे है जहा जाना आप न भूले। यकीन मानिए , ये जगहे आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी।
कियोलाडियो नेशनल पार्क (Kioladio National Park)

जंगल सफारी के लिए ये कियोलाडियो नेशनल पार्क एकदम परफेक्ट है। खासकर मार्च के महीने में यहां की सैर परफेक्ट होगी, क्योकि इस समय ज़्यादा गर्मी नहीं होती और वसंत का सुहाना मौसम रहता है।
Read also: रोड ट्रिप पर ले जाने वाले सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ
पुष्कर (Pushkar)

पुष्कर तो राजस्थान का बेहद खूबसूरत शहर है, खासकर यहां का ‘पुष्कर ऊंट मेला’ काफी प्रसिद्ध है। मौका मिले तो इस मेले में जरूर जाए। इसके अलावा, आप यहां कई जगहों पर भी घूम सकते है।
माउंट आबू (Mount abu)

माउंट आबू राजस्थान का लोकप्रिय हिल स्टेशन है, ये चारो ओर से खूबसूरत नज़ारों से भरा हुआ है। साथ ही मार्च के महीने में ये स्वर्ग से कम नहीं है, यहां जाना आप न भूले।
मंडावा (Mandawa)

मंडावा की खूबसूरत हवेलियां से हर कोई वाकिफ है, ये सबको अपनी ओर आकर्षित करती हैं। मार्च के महीने मौसम सुहाना होता है, ऐसे में आप यहां की सारी खूबसूरत हवेलियों की सैर कर सकते हैं।
Read also: एडवेंचर लवर्स है तो इन तीन जगहों का रोड ट्रिप प्लान करे!
बीकानेर (Bikaner)

बीकानेर खूबसूरत और समृद्ध शहरों में गिना जाता है, ये जगह राजस्थान की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां घूमने के लिए आपको कई जगहे मिल जाएगी लेकिन यहां आप ऊंट की सफारी करना न भूलें।

