Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2023: चहल की फिरकी में फंसा CSK, राजस्थान ने 3 रन से हराया

ipl 2023

ipl 2023

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 17वां मुक़ाबला चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान के 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गया है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने 30-30 रन की पारियां खेलीं। देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला।

चेन्न्ई 172 रन ही बना सकी

जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ संदीप शर्मा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। एक बार फिर रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कॉन्वे के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। लेकिन तभी 78 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। अजिंक्य रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। रहाणे ने अपनी पारी में एक सिक्स और दो चौके लगाए।

92 रन पर गिरा था तीसरा विकेट

92 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। शिवम दुबे नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने उन्हें भी विकेटों के सामने फंसाया। हालांकि, गेंद लेग स्टंप के बाहर जाकर लग रही थी, लेकिन दुबे ने रिव्यू नहीं लिया। 102 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का चौथा विकेट गिरा। मोईन अली 10 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। एडम जैम्पा ने उन्हें संदीप शर्मा के हाथों कैच कराया।
103 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट गंवा दिए। इंपेक्ट खिलाड़ी के रूप में आए अंबाती रायुडू दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। 113 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा। डेवोन कॉन्वे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।

Exit mobile version