पैगम्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गर्दन पर इनाम की घोषणा के मामले में अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अजमेर दरगाह के DSP सलमान को सलाह देते हुए दिख रहे हैं कि उसे क्या बोलना है ताकि वह बच सके. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब अजमेर पुलिस सवालों के घेरे में है. वीडियो सामने आने के बाद DSP संदीप सारस्वत को लाइन हाज़िर कर दिया गया है.
Read also: Udaipur Kanhaiyalal Murder Case: भाजपा ने कन्हैया के कातिलों से संबंधों का किया खंडन
वायरल वीडियो में गिरफ्तारी के समय सलमान चिश्ती को नशे में होने की बात कहने की सलाह दी जा रही है. वीडियो में साफ़ तौर पर सुनाई पड़ता है कि पुलिस खादिम सलमान चिश्ती से ये कह रही है कि तुझे खुद को नशे में होने की बात बताना है, ताकि तेरी रक्षा हो सके. इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा हमलावर है, भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सवाल किया है कि कांग्रेस शासन में हिन्दू जीवन कोई मायने रखता है, मालवीय ने आगे लिखा कि राजस्थान पुलिस सलमान को बचाने की कोशिश कर रही है.
Read also: Salman Khan Death Threat : सलमान खान को जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि इस मामले में सलमान चिशती पर पहले से ही 13 आपराधिक मामले दर्ज है जिनमें हत्या से लेकर हत्या की कोशिश के मामले शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक वो आदतन अपराधी है और नशे का आदी भी. बता दें कि पैग़म्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देते हुए अजमेर दरगाह के एक खादिम सलमान चिश्ती ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि जो कोई भी नूपुर शर्मा की गर्दन काटकर लाएगा उसे वो अपना घर इनाम में देगा। सलमान के इस बयान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
