Site icon Buziness Bytes Hindi

मार्च के महीने घूमने जा सकते है भरतपुर


मार्च के महीने घूमने जा सकते है भरतपुर

अगर आप मार्च के महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आप राजस्थान के भरतपुर जा सकते हैं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए आपको यहां के बारे में बताते हैं।

–यहां जाकर आप ब्रड सैंक्चुरी घूम सकते हैं। यहां अक्टूबर से लेकर मार्च महीने तक 400-450 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, और आप चाहते हैं कि आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी अच्छी फोटो अपलोड करें, तो यहां आप खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कर सकते हैं।

–यहां आप जल महल डीग भी घूम सकते हैं, जो कि भरतपुर में स्थित है और राजस्थान से इसकी दूरी लगभग 32 किलोमीटर है। बताया जाता है कि 1772 में इसका निर्माण भरतपुर के शासक सूरजमल ने करवाया था। ऐसे में यहां काफी पुरानी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर यहां के इतिहास को जाना जा सकता है। 

–लोहागढ़ किला घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। ये किला राजस्थान के भरतपुर शहर में है और ये प्रमुख किला है। ये किला काफी मजबूत है, जिस वजह से इसका नाम मजबूत धातु लोहे के नाम पर है। इस किले को लेकर कहा जाता है कि मुगलों और अंग्रेजों ने इस किले को तोड़ने की कोशिशें की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। 

–भरतपुर में स्थित सरकारी संग्रहालय यहां आने वाले सैलानियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। 1944 में इस संग्रहालय को बनाया गया था और यहां एक आर्ट गैलरी भी स्थित है। यहां शिलालेख, धातु की वस्तुएं, पत्थर की मूर्तियां, सिक्के, लघु चित्र, स्थानीय कला, हथियार आदि चीजें रखी गई हैं।

Exit mobile version