Arrest: मोदी की हत्या की बात कहने वाले राजा पटेरिया गिरफ्तार

नेशनलArrest: मोदी की हत्या की बात कहने वाले राजा पटेरिया गिरफ्तार

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने का बयान देने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को आज दमोह से गिरफ्तार कर लिया गया है. राजा पटेरिया ने पन्ना के पवई रेस्ट हाउस में मंडल सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में हिस्सा लेते हुए यह विवादित बयान दिया था जिसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी और आज उनकी गिरफ़्तारी अमल में आयी. राजा के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. वहीँ राजा पटेरिया ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उनकी पूरी बात को लोगों के सामने नहीं रखा.

क्या कहा था राजा पटेरिया ने

राजा पटेरिया ने बैठक में कहा था कि मोदी सबकुछ ख़त्म कर देगा, देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो हमें मोदी की हत्या के लिए तैयार रहना होगा, हत्या से मेरा मतलब हराना है. पटरिया के इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गयी और भाजपा नेताओं के कांग्रेस पार्टी पर हमले शुरू हो गए. मध्य प्रदेश के मुख्यामंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस का यही असली चेहरा है, जब वो मोदी से जीत नहीं पा रही रही उनकी हत्या कराने की बात कर रही है. बता दें कि राजा पटेरिया पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं.

कल से थी गिरफ़्तारी की आशंका

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने भी पटेरिया के बयान की घोर निंदा की थी और कहा था कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नरोत्तम मिश्रा ने राजा पटेरिया के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये थे जिसके बाद से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. वहीँ पटेरिया ने खुद को गाँधीवादी बताते हुए कहा था कि वो हत्या जैसी बात सोच भी नहीं सकते। उनकी बात का मतलब मोदी को हारने से था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related