उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने एकबार फिर मनसे प्रमुख राज ठाकरे को फिर ललकारा है. भाजपा सांसद ने कहा कि जब तक मनसे प्रमुख का घमंड नहीं टूटता तब तक वो उत्तर भारत में क़दम भी नहीं रख सकते। भाजपा सांसद ने इस मौके पर अपनी पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर भी जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी से मिलकर उनके कारनामे बताने की बात भी कही.
Also Read : Nupur Sharma Suspension : नूपुर शर्मा ने विवादित शब्द लिए वापस, मांगी माफ़ी
ब्रज भूषण ने राज ठाकरे को अभागा बताते हुए कहा कि एक समझदार व्यक्ति माफ़ी मांग कर मामले को ख़त्म कर देता लेकिन राज ठाकरे का घमंड उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है. उन्होंने कहा कि जनता से माफ़ी मांगने में क्या शर्म। इतिहास गवाह है, राजे महाराजाओं ने भी अपनी प्रजा से माफ़ी मांगी है फिर यह तो आज़ाद भारत की जनता है. उन्होंने कहा कि मैंने उनको सलाह दी थी कि अयोध्या के संतों से और यहाँ की जनता से मांग लो. वह संतों से माफ़ी नहीं मांग रहे हैं इससे अभागा और कौन हो सकता है.
Also Read : Anger Of Kashmiri Pandits: ट्रांसफर लिस्ट लीक होने से कश्मीरी पंडितों का फूटा गुस्सा
भाजपा सांसद ने कहा कि अयोध्यावासियों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा और यहाँ के जनप्रतिनिधि जनता की उन समस्याओं से आँखें मूंदे हुए हैं, इन्हें नहीं मालूम कि यह किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि इन्ही आम लोगों की कृपा से जनप्रतिनिधि बने हैं, फिर वह चाहे विधायक हों या फिर मेयर। उन्होंने कहा कि मुझे तो अयोध्या में बहुत समस्याएं दिखाई दे रहीं हैं इस बारे में मैं जल्द ही मैं समाज के सभी लोगों के साथ एक बैठक करूंगा और समस्याओं की जड़ों को पहचानने की कोशिश करूंगा।

