Site icon Buziness Bytes Hindi

देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए, राहुल की लोगों से अपील


देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए, राहुल की लोगों से अपील

नयी दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘ स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज ‘ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ़ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।”

अन्य नेताओं ने भी मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।” कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।

Exit mobile version