Site icon Buziness Bytes Hindi

मेलबोर्न में आज से ही होने लगी बारिश, क्या धुल जायेगा India vs Pakistan मैच

India vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे ख़ास मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में खेला जाने वाला है, ज़ाहिर सी बात है कि बात भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर हो रही है. इस महामुकाबले के लिए अभी एकदिन से ज़्यादा का समय शेष है लेकिन मेलबोर्न से जो ख़बरें, तस्वीरें और वीडियोज़ आ रही हैं वो क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी डरावनी हैं क्योंकि मेलबोर्न में बारिश शुरू हो चुकी है और जिसके 23 अक्टूबर तक जारी रहने की भविष्यवाणी की गयी है.

मेलबोर्न में आज जब सुबह हुई तो मौसम साफ़ नज़र आया, धुप भी खिली। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने सुबह का प्रैक्टिस सेशन भी अच्छी तरह से किया लेकिन शाम होते ही जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गयी यानि मौसम ने फिर तेवर दिखाए और बारिश की बूंदों ने बरसना शुरू कर दिया। इन नज़ारों को देखकर उन एक लाख लोगों के दिल ज़रूर मायूस हुए होंगे जिन्होंने मैच के लिए टिकट खरीद रखे हैं और जो महीनों से 23 अक्टूबर की बाट जोह रहे हैं. इसके अलावा पूरी दुनिया में फैले दोनों देशों के क्रिकेट फैंस भी काफी निराश हुए होंगे.

बता दें कि अलनीनो के प्रभाव की वजह से ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों काफी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की भविष्वाणी के हिसाब से विश्व कप के शुरूआती मुकाबले वर्षा से प्रभावित हो सकते हैं या फिर पूरी तरह धुल भी सकते हैं। कल सिडनी में होने वाले ओपनिंग मैच में वर्षा व्यवधान डाल सकती है वहीँ मेलबोर्न को लेकर तो काफी बुरी खबर है, weather वेबसाइट्स के अनुसार 22 अक्टूबर की रात और 23 अक्टूबर को पूरा दिन भारी बारिश हो सकती है, अनुमान के अनुसार 90 प्रतिशत सम्भावना है कि बारिश होगी, जिसका सबूत आज से ही मिलना शुरू हो गया है. अब सबकुछ इंद्रदेवता पर निर्भर है, उनकी कृपा होगी तो क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने को मिलेगा वरना फिर निराशा ही निराशा।

Exit mobile version